महाराष्ट्र में 24 अक्तूबर को चुनाव नतीजे आने के बाद से अभी तक सरकार बनाने का रास्ता साफ नहीं हो पाया। भाजपा और शिवसेना अपनी-अपनी मांगों को लेकर अड़े हैं। ताजा मामला भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार के राष्ट्रपति शासन लगाने की बात से जुड़ा है। जिसके बाद भाजपा पर शिवसेना भड़की हुई है।