फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIT Scandal: कैंटीन का खाना भी दूषित पानी से बनकर परोसा गया, सामने आया VIT कॉलेज का सच! | MP News

Video Updated Sun, 30 Nov 2025 07:29 PM IST

वीआईटी कैंपस में पढ़ रहे हजारों छात्रों की सेहत के साथ जो खिलवाड़ हो रहा था, वह आखिर पीएचई की जांच रिपोर्ट के बाद सामने आ ही गया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि हॉस्टल और कैंटीन में मिलने वाला पानी बैक्टीरिया से भरा हुआ है। कुल 18 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से चार में बैक्टीरिया मिला। यानी छात्र रोजाना ऐसा पानी पीने को मजबूर थे, जो सीधे बीमारी को न्योता दे रहा था। लाखों फीस देने के बावजूद छात्रों को पीने के साफ पानी तक की सुविधा तक नहीं मिली। जिन चार सैंपलों की रिपोर्ट फेल आई है, उनमें अकेले तीन बॉयज हॉस्टल ब्लॉक-1 के हैं। वही ब्लॉक जहां सबसे ज्यादा छात्र बीमार पड़े थे और बीमारी से तंग आकर गुस्से में तोड़फोड़ भी हुई थी। पीलिया, वायरल फीवर, पेट दर्द और थकावट जैसे लक्षणों से छात्र लंबे समय से जूझ रहे थे। छात्र शिकायत पर शिकायत करते रहे, लेकिन प्रबंधन ने शिकायतों को नजरअंदाज किया। मजबूरी में कई छात्रों को बोतलबंद पानी खरीदकर पीना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें