फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha News : झाड़-फूंक के चक्कर में महिला की जान पर बन आई, डॉक्टरों ने ऐसे बचाया..

विदिशा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक महिला को घर पर सोते समय सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजन घबरा गए और उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने के लिए गांव के ओझा के पास ले गए। वहां झाड़-फूंक करवाने के बाद परिजनों को लगा कि अब महिला पूरी तरह सुरक्षित है, और वे उसे घर लेकर लौट आए। शुरुआती कुछ घंटों तक महिला की तबीयत सामान्य रही, लेकिन धीरे-धीरे सांप के जहर का असर बढ़ने लगा। हालत बिगड़ने पर परिजन घबराए और आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। अस्पताल में महिला की गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने तुरंत उसे भर्ती किया और इलाज शुरू किया। महिला की सांसें थमने लगी थीं, ऐसे में डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। एंटी-स्नेक वेनम और अन्य दवाएं दी गईं, जिसके बाद महिला की हालत में सुधार आने लगा। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है, लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है...

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें