फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narsinghpur: BJP और सर्वसमाज का प्रदर्शन, जीतू पटवारी का फूंका पुतला, प्रह्लाद पटेल के बयान पर सियासत गरमाई

Fri, 07 Mar 2025 05:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर

नरसिंहपुर जिले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं और सर्वसमाज का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। यह प्रदर्शन कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल के समर्थन में किया गया, जिनके हालिया बयान पर सियासत गरमा गई है।

नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के जनपद मैदान में बीजेपी कार्यकर्ताओं और सर्वसमाज के लोगों ने एकजुट होकर जीतू पटवारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल के भाई जालम सिंह पटेल, बीजेपी जिला अध्यक्ष राम स्नेही पाठक, तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल और गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों ने सुभाष पार्क चौराहे पर जीतू पटवारी का पुतला फूंका और राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। लोधी समाज और सर्व समाज के नेताओं ने मांग की कि जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और वे कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल से माफी मांगें।

इससे पूर्व पांच मार्च को कांग्रेस ने भी मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के भीख मांगने वाले बयान को लेकर धरना प्रदर्शन किया था और मंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की थी। आज बीजेपी और सर्व समाज के इस विरोध प्रदर्शन के बाद सियासी माहौल और गर्माने के आसार हैं। अब देखना होगा कि सरकार इस मांग पर क्या रुख अपनाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें