फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: बड़ी तुम्मी में सेल्फी लेते समय 50 फीट गहरी खाई में गिरा 18 साल का युवक, दर्दनाक मौत

Sun, 20 Jul 2025 10:04 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

उमरिया जिले के घुनघुटी गांव के पहाड़ी इलाके में स्थित बड़ी तुम्मी नामक अघोषित पर्यटन स्थल एक बार फिर दर्दनाक हादसा हो गया। शहडोल के गोहपारू थाना क्षेत्र के मोहतरा गांव का रहने वाला लखन सिंह पिता रावेंद्र सिंह (18) शनिवार को सेल्फी लेने के दौरान करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, लखन सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने बड़ी तुम्मी पहुंचा था। यह इलाका प्राकृतिक सुंदरता और झरने के कारण स्थानीय युवाओं और पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है, लेकिन यहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। झरने के पास की फिसलन भरी चट्टानों पर चलते हुए जैसे ही लखन कन्याई टोला झरने के पास पहुंचा, उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे खाई में जा गिरा।

ये भी पढ़ें:  कागजों में नौरोजाबाद, हकीकत में गोरईया, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में वाहन बिल को लेकर फर्जीवाड़ा

घटना की सूचना मिलते ही मंगठार चौकी प्रभारी शशि द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और युवक की तलाश शुरू की गई। कुछ ही देर में उसका शव खाई के नीचे बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। चौकी प्रभारी शशि द्विवेदी ने बताया कि सेल्फी लेते समय युवक फिसल गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि बड़ी तुम्मी क्षेत्र, विशेषकर कन्याई टोला झरना, पिछले कुछ वर्षों से अघोषित रूप से एक पर्यटन स्थल बन गया है। सप्ताहांत और छुट्टियों में यहां बड़ी संख्या में युवा और पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन यहां कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। पिछले वर्ष भी यहां एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस स्थल को या तो आधिकारिक पर्यटन स्थल घोषित कर विकसित किया जाए या फिर इसे प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर आवाजाही रोकी जाए। जिससे लोगों की जान न जाए। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें