भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान में भाजपा सांसद गौतम गंभीर बुधवार सुबह महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन कर उनका आशीष लिया। गौतम गंभीर ने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए और भस्म आरती में भी शामिल हुए। इस दौरान वह नंदी हॉल में बैठकर ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए भी नजर आए। पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा भी की।