फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंहस्थ 2028 की तैयारी: महाकाल नगरी उज्जैन में खुलेगा IRCTC कार्यालय, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Updated Mon, 08 Jun 2026 02:39 PM IST

महाकाल की नगरी उज्जैन आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) जल्द ही उज्जैन में अपना कार्यालय शुरू करने जा रहा है। कार्यालय खुलने के बाद यात्रियों को पर्यटन पैकेज, यात्रा बुकिंग और अन्य सेवाओं के लिए इंदौर या भोपाल नहीं जाना पड़ेगा। IRCTC के एग्जीक्यूटिव टूरिज्म राहुल होलकर ने बताया कि उज्जैन में कार्यालय खोलने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलते ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उम्मीद है कि अगले छह माह के भीतर कार्यालय शुरू हो जाएगा। रेलवे स्टेशन के पास खुलेगा कार्यालय
राहुल होलकर के अनुसार, रेलवे स्टेशन या उसके आसपास उपलब्ध स्थान पर IRCTC का कार्यालय स्थापित किया जाएगा। वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महापर्व को देखते हुए यह पहल बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सिंहस्थ के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की संभावना है।

पढ़ें: हमीदिया में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को मारी टक्कर; आक्रोशित भीड़ ने पलटी कार पर्यटन सुविधा केंद्र की शुरुआत
फिलहाल शहर में पर्यटन सुविधा केंद्र (टूरिज्म फैसिलिटेशन सेंटर) संचालित किया जा रहा है। यहां यात्रियों को प्रमुख पर्यटन स्थलों, गाइड की उपलब्धता और परिवहन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। IRCTC कार्यालय शुरू होने के बाद सुविधाओं का दायरा और बढ़ जाएगा। यात्रियों को होगा सीधा फायदा
अभी पर्यटन पैकेज और यात्रा संबंधी जानकारी के लिए लोगों को भोपाल या इंदौर का रुख करना पड़ता है। उज्जैन में कार्यालय खुलने के बाद श्रद्धालु और पर्यटक यहीं से देश-विदेश के टूर पैकेज की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और बुकिंग भी करा सकेंगे। सिंहस्थ 2028 के दौरान भी लाखों यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। IRCTC कार्यालय में उपलब्ध होंगी ये प्रमुख सेवाएं पर्यटन पैकेज भारत गौरव ट्रेन जैसी विशेष पर्यटन ट्रेनों का संचालन, जिनमें 5 ज्योतिर्लिंग और रामायण सर्किट शामिल हैं। कश्मीर, केरल, गोवा और पूर्वोत्तर राज्यों के घरेलू पर्यटन पैकेज। दुबई, सिंगापुर, थाईलैंड और यूरोप सहित विभिन्न देशों के अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज। चारधाम, वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा जैसी धार्मिक यात्राओं की बुकिंग। टिकटिंग सेवाएं समूह (ग्रुप) टिकट बुकिंग में सहायता। तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकटों से संबंधित जानकारी। ट्रेन चार्ट, टिकट रद्दीकरण और रिफंड संबंधी सहायता। कैटरिंग एवं हॉस्पिटैलिटी ट्रेनों में पैंट्री कार और ई-कैटरिंग सेवाओं की निगरानी। रेल नीर प्लांट, फूड प्लाजा और रिफ्रेशमेंट रूम का संचालन। स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज और रिटायरिंग रूम बुकिंग सुविधा। स्थानीय सहायता टूर एस्कॉर्ट और गाइड की व्यवस्था। होटल, टैक्सी और बस बुकिंग में सहयोग। यात्रा बीमा और शिकायत निवारण संबंधी सहायता। IRCTC कार्यालय शुरू होने के बाद उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक ही स्थान पर यात्रा और पर्यटन से जुड़ी अनेक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें