फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: नर्सिंग होम में 48 की जगह मिले 55 पलंग, शिकायत के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांच

Mon, 06 Jan 2025 04:33 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रघुवंशी ने बताया कि जांच के दौरान अस्पताल में 55 पलंग लगे हुए मिले, जबकि 48 बिस्तरों की ही अनुमति है। जिससे अस्पताल में जगह की कमी हो रही है। यह नियमों का उल्लंघन है। अस्पताल में फायर एनओसी भी नहीं थी।
विज्ञापन
48 बिस्तरो के लोटस नर्सिंग होम की जांच में मिले 55 पलंग, शिकायत के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को मिली शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उज्जैन के फ्रीगंज स्थित वररूचि मार्ग पर स्थित लोट्स नर्सिंग होम में जांच की। इस दौरान 48 बिस्तरों की स्वीकृति वाले अस्पताल में 55 पलंग मिले। अनियमितताएं मिलने पर जांच रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसे सोमवार को सीएमएचओ के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन

 
दरअसल, 23 दिसंबर को अस्पताल के पार्टनर डॉ. प्रवीण पंड्या ने सीएमएचओ डॉ. अशोक पटेल को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके पार्टनर अमित पटेल अप्रशिक्षित कर्मचारियों से जांच करवाते हैं।  शिकायत में यह भी कहा गया था कि पैथोलॉजी लैब और मेडिकल सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं। इस पर सीएमएचओ ने माधवनगर अस्पताल प्रभारी एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ. विक्रम रघुवंशी, डॉ. आदित्य रावल, औषधि निरीक्षक देशराजसिंह राजपूत और राजेंद्र वाडिया की टीम को जांच के आदेश दिए। जांच टीम ने नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रघुवंशी ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि अस्पताल में 48 बिस्तरों की अनुमति है, लेकिन 55 पलंग लगे हुए हैं, जिससे जगह की कमी हो रही है। यह नियमों का उल्लंघन है। इसके अलावा, अस्पताल में फायर एनओसी भी नहीं थी।
विज्ञापन


अन्य अनियमितताएं
पैथोलॉजी लैब में अप्रशिक्षित कर्मचारी रखे गए हैं।
घटना या दुर्घटना में घायल मरीजों की एमएलसी रिपोर्ट बीएमएस डॉक्टरों से तैयार करवाई जा रही है।
मेडिकल स्टोर में अमानक दवाओं की शिकायत पर औषधि निरीक्षक ने जांच की।
जांच टीम ने अस्पताल में कई अनियमितताएं पाई हैं। रिपोर्ट तैयार कर  सीएमएचओ को सौंपा गया है। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
 

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें