फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: पहले प्रतिभाएं करेंगी प्रदर्शन फिर मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, दो दिनी छात्र सम्मान समारोह कल से

Mon, 23 Dec 2024 10:18 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में 24-25 दिसंबर को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। शिक्षा, कला, और पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्वर्ण-रजत पदक, नगद पुरस्कार, और स्मृति सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
उज्जैन में छात्र सम्मान समारोह का 46वां वर्ष है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण प्रतिभाशाली छात्र प्रोत्साहन समिति द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह 24-25 दिसंबर को कालिदास अकादमी, उज्जैन में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रतिभावान छात्रों और अन्य विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन


समिति के कोषाध्यक्ष किरणकांत मेहता के अनुसार, इस सम्मान समारोह की शुरुआत 1978 में स्व. विष्णु प्रसाद नागर ने की थी। यह आयोजन नर्सरी से लेकर उच्च शिक्षा (MBA, NEET, JEE, CA, UPSC) तक के प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत करता है। स्वर्ण और रजत पदक के साथ नगद पुरस्कार, मंजूषा, और अन्य सम्मानों की घोषणा की गई है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और मुख्य आयोजन
24 दिसंबर को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें श्लोक पाठ, फैंसी ड्रेस, और डांस प्रतियोगिता शामिल हैं। 25 दिसंबर को दोपहर 2 बजे मुख्य सम्मान समारोह होगा, जिसमें अहमदाबाद से विशेष अतिथि धर्मेश भाई त्रिवेदी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में स्व. विष्णु प्रसाद नागर, स्व. आशा नागर, और अन्य महान हस्तियों की स्मृति में स्वर्ण व रजत पदक प्रदान किए जाएंगे। इसमें शिक्षा, कला, और सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए विशेष सम्मान दिए जाते हैं। वहीं इस वर्ष स्व. पंडित विश्वनाथ मेहता स्मृति सर्वश्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार सुधीर नागर को दिया जाएगा। सामाजिक पत्रकारिता सम्मान निलेश नागर, श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार लक्ष्मीकांत शर्मा को प्रदान किया जाएगा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें