फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन ने व्यक्ति को बनाया शिकार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Mon, 23 Dec 2024 10:00 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली परिक्षेत्र में एक खूंखार बाघिन ने 45 वर्षीय कल्याण बैगा का शिकार कर लिया। घटना स्थल पर बाघिन के पदचिह्न और शव को घसीटने के निशान मिले, जिससे पुष्टि हुई कि हमला बाघिन ने किया। 
विज्ञापन
रेस्क्यू किए हुआ बाघ - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली परिक्षेत्र में एक बाघिन ने 45 वर्षीय कल्याण बैगा का शिकार कर लिया। यह घटना गढ़पुरी (कलुहाबाह) क्षेत्र में हुई। पार्क प्रबंधन ने बाघिन की लोकेशन का पता लगाने के लिए कैमरे लगाए हैं और हाथियों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

घटना स्थल पर बाघिन के पदचिह्न और शव को घसीटने के निशान पाए गए हैं। यह पुष्टि हुई है कि हमला बाघिन ने किया और व्यक्ति को अपना शिकार बनाया। सूत्रों के अनुसार, खितौली परिक्षेत्र के गढ़पुरी बीट में एक बाघिन शावकों के साथ सक्रिय है। इसके अलावा, एक नर बाघ और एक अन्य बाघिन की भी गतिविधियां देखी गई हैं। माना जा रहा है कि बिना शावकों वाली बाघिन ने यह हमला किया है।

पार्क प्रबंधन घटना के बाद से लगातार निगरानी कर रहा है और बाघिन को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। कैमरों और हाथियों के माध्यम से बाघिन की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। क्षेत्र में शावकों और अन्य बाघों की मौजूदगी ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इंसानी आबादी पर खतरा मंडरा रहा है।

बाघों और इंसानों के बीच बढ़ते संघर्ष के मद्देनजर, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने लोगों को सतर्क रहने और जंगल के आसपास सावधानी बरतने की अपील की है। जल्द ही बाघिन को पकड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें