फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: 'यह बर्दाश्त नहीं हो सकता, आतंकवाद के खिलाफ सख्त...' पहलगाम आतंकी हमले पर हरभजन सिंह का रिएक्शन

Tue, 29 Apr 2025 09:27 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान का दर्शन व पूजन किया। पूजन पुजारी आकाश शर्मा और पुरोहित पीयूष चतुर्वेदी ने सम्पन्न करवाया। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी द्वारा सिंह का स्वागत व सत्कार किया गया।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह आज बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करते हुए संकल्प लिया और ध्यान भी लगाया।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए लोगों ने जूते से की पाकिस्तानी झंडे की पिटाई, पैरों तले रौंदा

इस दौरान मीडिया से कहा कि देखिए मैं आज बहुत प्रसन्न हूं कि मुझे यहां आने का मौका मिला और मैं महाकाल के दर्शन करने आया और यहां पर जितने भी भाइयों ने मेरे साथ दर्शन किए, उन सबको मैं शुक्रिया भी करना चाहूंगा। महाराज ने मुझे यहां बुलाया, मैं दर्शन कर सका। उसके लिए मैं अपने आपको सौभाग्यशाली समझता हूं।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र ही नहीं अब उज्जैन में भी होंगे अष्टविनायक के दर्शन, बना भारत का एकमात्र मंदिर

पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि वह घटना जो पहलगाम में हुई, बहुत दुखद घटना है। इसके लिए मुझे लगता है कि यहां हम सब भारतीयों को इकट्ठा होकर आतंकवाद के खिलाफ जो भी कठोर से कठोर कदम हो, उठाना चाहिए। यह कतई नहीं हो सकता कि कोई भी देश में घुसकर हमारे भारतवासियों को मार कर चला जाए और हम चुप होकर बैठ रहें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें