फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: मस्तक पर वैष्णव तिलक, गले में मोगरे की माला, फिर रमाई भस्म; एकादशी पर ऐसे सजे बाबा महाकाल

Thu, 24 Apr 2025 07:19 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वैशाख कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर गुरुवार को बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। इससे पहले भस्म आरती के लिए सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और रुद्राक्ष की माला धारण करवाई गई।

गुरुवार एकादशी के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि भस्म आरती में बाबा महाकाल को मस्तक पर वैष्णव तिलक और गले में मोगरे की माला पहनाकर श्रृंगारित किया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती कर भोग भी लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर उनकी जय जयकार  की। 

ये भी पढ़ें: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- आतंकवाद का धर्म होता है, पहलगाम हमले ने साबित किया, यह भी कहा

भक्त ने रजत मुकुट किया दान  
श्री महाकालेश्वर मंदिर में दान की श्रृंखला में नोएडा की कंपनी अयोध्या प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दिनेश पुजारी की प्रेरणा से श्री महाकालेश्वर भगवान को 1 नग मुकुट भेंट किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक सिम्मी यादव द्वारा दानदाता का सम्मान कर विधिवत रसीद प्रदान की गई।

       

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें