फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: भस्म आरती में त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल, इस स्वरूप में दिए दर्शन, राज्यमंत्री भी पहुंची

Thu, 11 Sep 2025 07:54 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

अश्विन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गुरुवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्त देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन करने की बारी का इंतजार कर रहे थे। वहीं, बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। पूरा मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अश्विन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गुरुवार सुबह 4 बजे भस्म आरती संपन्न हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया।

पुजारियों और पुरोहितों ने बाबा महाकाल का भांग से श्रृंगार किया तथा कपूर आरती के बाद नवीन मुकुट और फूलों की माला धारण कराई। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती में बाबा महाकाल का निराला श्रृंगार किया गया। इन दिव्य दर्शनों का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और “जय श्री महाकाल” के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।

महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री ने दर्शन किए
महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री, भारत सरकार, श्रीमती सावित्री ठाकुर ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी द्वारा उनका स्वागत एवं सत्कार किया गया।

ये भी पढ़ें: एमपी के मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर-बालाघाट तेज आज बारिश का अलर्ट,भोपाल हल्की की बारिश का अनुमान

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री ने दर्शन किए
मध्य प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने भी श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। इस अवसर पर उप प्रशासक एस.एन. सोनी एवं सहायक प्रशासक गिरिश तिवारी द्वारा उनका स्वागत एवं सत्कार किया गया।
       

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें