फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: मोगरे और रुद्राक्ष की माला पहनकर भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Sun, 18 May 2025 07:47 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

कालों के काल, विश्व प्रसिद्ध उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भस्म आरती के लिए सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडा-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवानों की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। यह अभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से किया गया।

ये भी पढ़ें: हिंदू ने नाम बदलकर मुस्लिम युवती को फंसाया, दुष्कर्म कर धर्म बदलने का दबाव बनाया; मप्र का ऐसा पहला मामला

प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को मोगरे और रुद्राक्ष की माला धारण करवाई गई। आज रविवार को हुए श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि पंचामृत स्नान के बाबा महाकाल का श्रृंगार पूजन सामग्री से किया गया।

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: सेना का पाकिस्तान पर करारा प्रहार, इन नेताओं की बदजुबानी से मचा बवाल, ऐसे बिगड़ते गए बोल

श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती कर भोग अर्पित किया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और जय श्री महाकाल का उद्घोष किया। 
     

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें