फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: प्रयागराज रवाना होने से पहले ओरछा पहुंचीं उमा भारती, कांग्रेस पर बरसीं, कहा- इनके लिए आस्था सिर्फ दिखावा

Mon, 13 Jan 2025 09:59 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती बीती रात बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा पहुंचीं। जहां पर उन्होंने भगवान राजा राम के दर्शन किए। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि धर्म आस्था का विषय है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए आस्था सिर्फ चुनावी मुद्दा है। हमारे लिए आस्था का मतलब सनातन से है। हम चुनाव हारे या जीते, हमने आज तक कभी धर्म नहीं छोड़ा है। हमने राम का नाम लेना नहीं छोड़ा है। राम का नाम हमारे मेनिफेस्टो में रहा है। कांग्रेस के लिए आस्था हमेशा चुनावी मुद्दा रहा है, चाहे राम मंदिर का निर्माण हो या कुंभ। कांग्रेस चुनाव के समय उन्हें धर्म की याद आती है। उन्होंने कहा कि वह प्रयागराज जा रही हैं, जहां पर वह कुंभ में शामिल होंगी।

आम श्रद्धालु की तरह रहेंगी प्रयागराज में
मीडिया से बात करते हुए उमा भारती ने कहा कि वह आम श्रदालुओं की तरह प्रयागराज में रहेंगी और सारे प्रोटोकॉल छोड़ देंगी। उन्होंने प्रशासन को भी सूचित किया है कि प्रयागराज कुंभ में रहते हुए वह किसी भी तरह का प्रोटोकॉल नहीं लेंगी और एक साधारण श्रद्धालु की तरह प्रयागराज में रहकर मां गंगा में डुबकी लगाएंगी। बता दें कि करीब 1 घंटे तक ओरछा में रामराजा के दर्शन और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वह झांसी के लिए रवाना हो गई, जहां से वह प्रयागराज जाएंगी।

उनके साथ झांसी के विधायक और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी साथ में रहे। सूचना मिलते ही तुरंत ओरछा के भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंचे और उन्होंने उमा भारती से मुलाकात की। जब किसी भी धार्मिक स्थल के लिए उमा भारती रवाना होती है तो सबसे पहले ओरछा की राम राजा मंदिर जरूर पहुंचती है। इसके पहले उन्होंने जब शराब बंदी का ऐलान किया था तो ओरछा में उन्होंने शराब की दुकानों के बाहर गायों को बाँध दिया था। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें