फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: यूपी के माता टीला डैम से पानी छोड़ा, बेतवा और जामनी नदी उफान पर, बारिश का दौर भी जारी

Fri, 13 Sep 2024 11:07 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

निवाड़ी जिले में पिछले 48 घंटे से हो रही झमाझम बारिश के बीच उत्तर प्रदेश के माता टीला डैम से पानी छोड़े जाने के बाद ओरछा में बेतवा और जामनी नदी उफान पर आ गई है। बेतवा नदी के घाट पानी से डूब गए हैं, वहीं ऐतिहासिक छतरियां भी पानी के घेरे में आ गई हैं। प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से नदी किनारे और उसके आसपास ना जाने की अपील की है।

निवाड़ी जिले में पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश के चलते जहां नदी-नाले उफान पर हैं और प्रशासन ने लोगों से अपील की है, वहीं बुंदेलखंड की अयोध्या और पर्यटक स्थल ओरछा से निकली जामनी और बेतवा नदियां उफान पर हैं। बेतवा नदी में उत्तर प्रदेश में बने माता टीला डैम से 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद ओरछा में बेतवा नदी उफान पर है। बेतवा नदी के सभी घाट डूब गए हैं, वहीं नदी किनारे बनी सैकड़ों साल पुरानी छतरियां भी डूब गई हैं और निचले स्तर पर बने मकानों में पानी भर गया है। होटल भी डूबे हुए हैं।

कलेक्टर की अपील
निवाड़ी जिले के कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए जिलेवासियों से अपील की है कि पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, ऐसे में नदी-नाले उफान पर हैं। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि जहां भी पानी भरा है और नदी-नाले उफान पर हैं, वहां लोग ना जाएं और अपनी स्वयं की सुरक्षा का ध्यान रखें। क्योंकि ऐसे में दुर्घटनाएँ अधिक हो जाती हैं। कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई नदी या नाला उफान पर है तो उसे पार न करें, क्योंकि आपका एक जोखिम आपकी जिंदगी ले सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें