फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: टीकमगढ़ जिला अस्पताल में हड़ताल की वजह से परेशान हुए मरीज, ओपीडी में लगी रही कतारें

सार

टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से मरीज दिनभर परेशान होते रहे। ओपीडी के बाहर लोगों की कतारें लगी रही, जबकि डॉक्टर वहां थे ही नहीं।  
विज्ञापन
टीकमगढ़ में डॉक्टरों की हड़ताल से परेशान होते रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय के सभी डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इससे अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें लग गई हैं, और डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


कोलकाता में हाल ही में एक मेडिकल कॉलेज में हुई घटना के विरोध में आईएमए ने शनिवार सुबह 6 बजे से 24 घंटे की हड़ताल की घोषणा की है। इस हड़ताल के चलते टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय की ओपीडी और कुछ ऑपरेशंस बंद हैं। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं के लिए प्रशासन ने डॉक्टरों की व्यवस्था की है। आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। वे कोलकाता में हुए जघन्य अपराध और अस्पताल में तोड़फोड़ के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं, और मृत महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। टीकमगढ़ के सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला ने बताया कि सभी डॉक्टर हड़ताल पर हैं, लेकिन आपातकालीन सेवाओं के लिए डॉक्टरों की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें