फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: धीरेंद्र शास्त्री ने बताया- भारत कैसे बनेगा हिंदू राष्ट्र, आज ओरछा पहुंचेगी सनातन पदयात्रा

Thu, 28 Nov 2024 09:56 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

बागेश्वर धाम के संत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा बुधवार की रात निवाड़ी में रुकी। यहां रात्रि में आमजन और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे पहले स्वयं को कट्टर हिंदू बनाना होगा, उसके बाद मोहल्ले, गांव और जिले को कट्टर हिंदू घोषित करना होगा। इसके बाद ही पूरे भारत को कट्टर हिंदू राष्ट्र बनाया जा सकता है। संत शास्त्री ने लोगों से आह्वान किया कि यदि कोई दूसरा लड़ाई के लिए आगे आ रहा है, तो उसके साथ डटकर खड़े हो जाएं। इससे उसे संदेश मिलेगा कि वह जिस व्यक्ति से लड़ने आया है, उसके साथ भी शक्ति और समर्थन खड़ा है।

मनोज तिवारी ने दी भजनों की प्रस्तुति
भाजपा नेता और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार मनोज तिवारी बुधवार शाम निवाड़ी पहुंचे। वह बागेश्वर धाम की यात्रा में शामिल हुए और रात्रि विश्राम के दौरान भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। निवाड़ी के विधायक अनिल जैन ने इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया और अपने समर्थकों के साथ इसमें शामिल हुए। मनोज तिवारी ने कहा कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा सनातन धर्म के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज से पहले बुंदेलखंड में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए संत शास्त्री कुंभ का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें वह शामिल होने के लिए यहां आए हैं।

आज ओरछा पहुंचेगी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा
बागेश्वर धाम से शुरू हुई सनातन हिंदू एकता पदयात्रा गुरुवार सुबह निवाड़ी से आरंभ होगी, जो ओरछा के तिगैला पर पहुंचेगी और रात्रि विश्राम करेगी। यह यात्रा 21 नवंबर को छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम से ओरछा के लिए शुरू हुई थी। इस यात्रा में अब तक कई राजनेता और फिल्मी सितारे शामिल हो चुके हैं। बीते दिनों अभिनेता संजय दत्त भी इस यात्रा में सम्मिलित हुए थे। गुरुवार शाम को यात्रा ओरछा के तिगैला पहुंचकर विश्राम करेगी, और शुक्रवार सुबह भगवान राम राजा के दर्शन के लिए ओरछा के मुख्य मंदिर जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें