फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandhavgarh Tiger Reserve: सांभर का शिकार करते दिखी बाघिन, रोमांचक नजारा देख दंग रह गए लोग

Sat, 08 Apr 2023 02:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अपने बाघों के चलते देशभर में प्रसिद्ध है। अक्सर यहां से रोमांचक नजारे सामने आते रहते हैं। बाघों के घनत्व के चलते यह सैलानियों का पसंदीदा पर्यटन स्थल है। हाल ही में बांधवगढ़ से बाघिन का शिकार करते हुए वीडियो सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बाघिन तालाब के पास सांभर को मुंह में दबाए बैठी नजर आ रही है। वहीं, जब राहगीरों ने इस नजारे को देखा तो वह आश्चर्यचकित हो गए। 

बताया जा रहा है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के भद्र शिला के पास बने तालाब में सांभर पानी पी रहा था, तभी अचानक बाघिन ने सांभर को बड़ी ही सावधानी से अपना शिकार बना लिया। शिकार करने के दौरान बाघिन काफी सावधान दिखी और आवागमन करने वाले लोगों की आवाज सुनकर झाड़ियों में छिप गई। इस नजारे को लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और अन्य क्षेत्रों में बाघ, बाघिन और शावकों का शिकार करते बहुत कम ही देखने को मिलते हैं।

ये भी देखें: Bandhavgarh Tiger Reserve: बाघ ने पर्यटकों के सामने किया हिरण का शिकार

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें