बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मग्धी जोन में पर्यटकों को बाघ दिखा, जिसे देखकर वह काफी उत्साहित हो गए। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में ठंड में सुबह सफारी में बाघों का दिखना मुश्किल होता है मग्धी जोन में सफारी में पर्यटकों की जिप्सी के पास झाड़ियों में आराम से सैर करते बाघ दिखा, जिसका वीडियो पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद किया। बाघ का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व सफारी में आए थे, तब उन्हें भी इसी बाघ का दीदार हुआ था।