फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: खितौली मार्ग पर आराम फरमाता दिखा बाघ, वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल में न जाने की चेतवानी दी

Sat, 29 Apr 2023 03:32 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

कटनी जिले के बरही खितौली मार्ग पर स्थित कुआ गांव के पास बफर जोन की सड़क पर एक बाघ आराम करते हुए दिखाई दिया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क पर बैठे बाघ को देखा ओर उसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया। सड़क पर आराम फरमाते बाघ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 कुआ गांव बफर जोन के पास है, ये इलाका बांधवगढ़ नेशनल पार्क से लगा हुआ क्षेत्र है। यहां पर बाघ सहित अन्य जंगली जानवरों का मूवमेंट अक्सर देखने को मिलता है। शनिवार को सड़क से गुजर रहे एक राहगीर की नजर पगडंडी पर आराम करते हुए बाघ पर पड़ी तो उसने वीडियो बना लिया, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाघ दिखने से अब ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है क्योंकि जिस गांव में बाघ दिखा है, वहां से रिहायशी इलाका कुछ ही किलोमीटर दूर है। ग्रामीणों ने बाघ के मूवमेंट की खबर वन विभाग के अधिकारियों को दी है। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्था बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को जंगल में ना जाने की हिदायत दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें