फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: एसआई की वर्दी पहन बुलेट से चलने वाली ठग अनारकली गिरफ्तार, खुद को बता रही थानेदार

Sat, 16 Nov 2024 06:27 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में खुद को जमोड़ी थाने की एसआई बताने वाली एक महिला ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर तेंदुआ निवासी शांति साकेत से 70 हजार रुपये ठग लिए। महिला ने रिटायर होने वाली सफाई कर्मचारी की जगह नौकरी दिलाने का वादा किया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिला अपने नाम की तरह बिल्कुल भी सीधा नहीं है। यहां ऐसे करनामे होते हैं, जिसकी वजह से यह हमेशा से सुर्खियों में बन जाता है। यहां एक महिला ने खुद को सीधी जिले के जमोड़ी थाने की एसआई बताकर एक महिला को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देते हुए उससे 70 हजार रुपये ठग लिए। महिला पहले तो सरकारी नौकरी मिलने का इंतजार करती रही थी, लेकिन जब उसे नौकरी नहीं मिली और शंका हुई। तब उसने मामले की शिकायत सिटी कोतवाली में की। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने महिला के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




ठगी की शिकार महिला जमोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ की रहने वाली शांति साकेत है। महिला से उसकी मुलाकात बीते 8 जुलाई को शहर के गांधी चौक में हुई थी। बात ही बात में उसने पूछा था कि क्या तुम झाड़ू पोछा का काम कर लेती हो क्या, जब उसने हां कहां तो, कहने लगी तुम्हे इस काम की सरकारी नौकरी दिला दूंगी। शांति उसकी बातों में आ गई और उसके साथ शहर स्थित उसके किराये के मकान में चली गई। वहां महिला ने उसे अपना नाम अनारकली उर्फ रेखा साकेत बताते हुए कहा कि मैं थाना जमोड़ी मे थानेदार हूं। वहां पर एक सफाई कर्मचारी महिला रिटायर होने वाली है। उसकी जगह मैं तुमको नौकरी दिलवा दूंगी। इसके लिए तुम्हें 70 हजार रुपये देने पड़ेंगे। महिला उकसी बातों में आ गई और उसने सरकारी नौकरी के लालच पर रुपये दे दिए।

थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय ने बताया है कि तेंदुआ निवासी महिला शांति साकेत की शिकायत पर दबिश देते हुए नकली सब इंस्पेक्टर बनकर ठगी करने वाली महिला रेखा साकेत उर्फ अनारकली को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से थानेदार की वर्दी एवं अन्य सामग्री भी मिली है। महिला के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें