फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: धनपुरी कोयला खदान के अंदर ड्रिल मशीन में लगी आग से मची अफरा तफरी, चार घंटे बाद पाया काबू

Mon, 06 Jan 2025 12:13 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

कॉलरी प्रबंधन का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। ड्रिल के बाद विस्फोटक पदार्थ डालकर विस्फोट किया जाता है। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई विस्फोटक सामग्री मौजूद नहीं थी।
विज्ञापन
मशीन में लगी आग।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले की धनपुरी कोयला खदान में रविवार को ड्रिल मशीन में आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। प्रबंधन ने दमकल की टीम को मौके पर बुलाया, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन


यूनियन के नेताओं ने इस घटना के लिए प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि खदान में काम करने वाली मशीनें काफी पुरानी हैं और उनका रखरखाव सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। इसी लापरवाही के चलते यह घटना हुई।

जानकारी के अनुसार, एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र की धनपुरी कोयला खदान में ड्रिल मशीन में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग ने देखते ही देखते पूरी मशीन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय ऑपरेटर मशीन छोड़कर वहां से भाग गया। इस दौरान खदान में काम कर रहे कर्मचारी दहशत में आ गए। आग लगने की सूचना मिलते ही प्रबंधन ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  
विज्ञापन

 
कॉलरी प्रबंधन का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। ड्रिल के बाद विस्फोटक पदार्थ डालकर विस्फोट किया जाता है। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई विस्फोटक सामग्री मौजूद नहीं थी, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इस घटना ने खदान प्रबंधन और मशीनों के रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मजदूर यूनियन ने मशीनों की नियमित देखरेख और रखरखाव की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें