फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शहडोल में कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा में स्टंटबाजी, वीडियो आया सामने

Fri, 20 Sep 2024 08:54 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा स्थानीय कांग्रेस भवन से किसान न्याय यात्रा निकाली गई। न्याय यात्रा लल्लू सिंह चौक होते हुए बाणगंगा चौक पहुंची। इस दौरान मंडला जिला के बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा के शामिल हुए। कई कांग्रेस नेताओं ने ट्रैक्टर के बोनट में बैठकर स्टंटबाजी करते हुए नजर आए।

बता दें कि किसानों को सोयाबीन पर छह हजार रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तय करने के साथ ही धान का समर्थन मूल्य 3,100 रुपये और गेहूं का 27 सौ रुपये किए जाने की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर किसान न्याय यात्रा समीपस्थ ग्राम छतवई तक निकाली गई। जहां पर यह यात्रा आम सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। न्याय यात्रा में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्याक्ष घनश्याम जायसवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, पूर्व नगर पालिका उपाध्याक्ष कुलदीप निगम, महमूद अहमद, मो. युसूफ, दिनेश अग्रवाल, खिरोधर सोधिया के अलावा अन्य कांग्रेसी शामिल रहे।

शहडोल में किसान न्याय यात्रा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर निकाली गई।छतवई में आयोजित आम सभा में यात्रा के प्रभारी विधायक नारायण सिंह पटटा ने कहा कि मध्यप्रदेश के आलावा पूरे देश में किसानों के साथ केन्द्र सरकार अन्याय कर रही है। कांग्रेस हमेशा किसानों के हित की मांग करती है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी किसानों को न्याय दिलाने के प्रति कृत संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि कृषि अब लाभ का व्यापार नहीं है। समर्थन मूल्य एवं एसपी को लेकर केन्द्र सरकार कानून बनाए, जिससे किसानों का हित हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें