फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: शहडोल में बुलेट में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी

Thu, 22 Aug 2024 04:25 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्य प्रदेश के शहडोल के धनपुरी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी बुलेट में अचानक आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग कुछ समझते, तब तक बुलेट जलकर पूरी तरह खाक हो गई। 
विज्ञापन
शहडोल में बुलेट में आग लगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलियस नम्बर एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप उस समय अफरा तफरी मच गयीं, ज़ब सड़क किनारे खड़ी एक बुलेट से अचानक धुंआ निकलने लगा। इससे पहले कि चालक को कुछ समझ में आ पाता चंद सेकंड मे धुआं, आग की लपटो मे तब्दील हो गया। कुछ ही देर मे बुलेट पूरी तरह जलकर खाक हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नम्बर पांच, बिलियस नम्बर एक निवासी दिग्विजय सिँह पिता स्वर्गीय राजमणि सिँह बुधवार सुबह बाजार से अपनी बुलेट क्रमांक एमपी 18 एमएल 4236 से उतरे और गाड़ी स्टैंड पर लगाई तो धुआं निकलता नजर आया। इससे पहले कि उन्हें कुछ समझ आ पाता गाड़ी से आग की लपटें उठने लगी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। जब तक आग को बुझाया जाता, गाड़ी पूरी तरह जलकर ख़ाक हो चुकी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें