फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: भाजपा के 19 में 16 मंडल अध्यक्ष घोषित, 3 मंडल अध्यक्षों के नाम पर माथापच्ची जारी; 5 रिपीट

Mon, 16 Dec 2024 12:58 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: भारतीय जनता पार्टी ने अपने मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। 19 में से 16 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई। तीन मंडल अध्यक्षों के नाम पर माथापच्ची अभी भी जारी है तो पांच रिपीट किए गए हैं।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल भारतीय जनता पार्टी ने अपने मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। 19 में से 16 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई। तीन मंडल अध्यक्षों के नाम पर माथापच्ची अभी भी जारी है तो पांच रिपीट किए गए हैं। तीन नामों पर उम्मीद जताई जा रही है, बताया जा रहा है कि एक दो दिन के भीतर लंबित तीनों मंडलों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। इन तीनों मंडलों के अध्यक्षों के नाम पर सहमति नहीं बन पाने के कारण शहडोल की सूची लंबित थी। वहीं भोपाल से संगठन और चुनाव अधिकारी पूरी सूची एक साथ जारी करने के पक्ष में थे, लेकिन स्थानीय नेताओं की मांग पर पार्टी ने विवादित मंडलों को छोड़कर शेष सूची जारी कर दी।
विज्ञापन


भाजपा संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार 5 मंडल अध्यक्षों को दोबारा मौका मिला है। इनमें ब्यौहारी और जैतपुर से 2-2 मंडल अध्यक्ष और जयसिंहनगर से एक मंडल अध्यक्ष का नाम शामिल है। इन पांचों मंडल अध्यक्षों को रिपीट करने में स्थानीय विधायकों के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष की मुख्य भूमिका बताई जा रही है। भाजपा संगठन ने 11 मंडलों में के लिए नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। इनमें पार्टी के निर्देशानुसार 2 महिला मंडल अध्यक्षों को भी इस बार जगह मिली है। नए मंडल अध्यक्षों में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह और स्थानीय विधायकों की पसंद को तरजीह दी गई है।

तीनों विधानसभा से एक एक मंडल में सहमति नहीं बन पाने के कारण उनके अध्यक्षों की घोषणा नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है यहां गुटबाजी के कारण संगठन असमंजस की स्थिति में है। जिला अध्यक्ष, विधायक और स्थानीय नेताओं के बीच किसी एक नाम को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। इन तीनों मंडलों में दो अलग अलग गुट एक दूसरे के खिलाफ लॉबिंग करने के कारण परिणाम रोक दिए गए हैं।
  • खैरहा (जैतपुर)- विपुल सिंह
  • जैतपुर (जैतपुर)- सचिन सेठिया
  • पपौंध (ब्यौहारी)- श्यामपाल तिवारी
  • बाणसागर (ब्यौहारी) - वीरेंद्र बैस
  • सिंहपुर (जयसिंहनगर)- राकेश कुशवाहा
विज्ञापन

इन दो मंडलों में पहली बार महिला अध्यक्ष
  • जयसिंहनगर (जयसिंहनगर) - जयश्री कचेर
  • टिहकी (ब्यौहारी) - विजयलक्ष्मी तिवारी
  • शहडोल नगर (जयसिंहनगर) - प्रियम त्रिपाठी
  • धनपुरी (जैतपुर) - भोला पनिका
  • बकहो (जैतपुर) - धर्मेंद्र दुबे (पहली बार)
  • चुहिरी (जैतपुर) - राजीव तिवारी (पहली बार)
  • मऊ (ब्यौहारी) - सचिन सिंह (पहली बार)
  • सीधी (ब्यौहारी) - संजय गुप्ता
  • करकी (ब्यौहारी) - शिवशंकर पटेल त्यागी
  • गोहपारू (जयसिंहनगर) - रामनारायण मिश्रा
  • केशवाही (जैतपुर) - शुभम प्रिंस त्रिपाठी
विज्ञापन

इन पर रुकी घोषणा
  • ब्यौहारी विधानसभा - (ब्यौहारी)
  • जयसिंहनगर विधानसभा (सोहागपुर)
  • जैतपुर विधानसभा (बुढ़ार)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें