फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: पुलिस ने पार्षद पति नेताजी की कर दी थी पिटाई, बीजेपी वालों ने एसपी को दिया आवेदन

Wed, 08 Jan 2025 07:45 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

अब पुलिस द्वारा की गई धुनाई का वीडियो जब शहर के सोशल मीडिया ग्रुपों में वायरल हुआ तो नगर निगम सागर के अध्यक्ष के साथ कुछ पार्षदों ने ऐसे पुलिस कर्मियों की सागर एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन
पार्षद पति की पिटाई का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर शहर में बीते दिन एक धार्मिक स्थल पर हुई तोड़फोड़ के बाद शहर में तीन दिनों तक तनाव का माहौल रहा। इस माहौल के बीच शहर के चौक-चौराहों पर पुलिस की चौकस व्यवस्था रही तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने पुलिस सख्ती बरतती दिखी। पुलिस की इसी सख्ती का शिकार एक नए नवेले नेता जी हो गए, जिनको चौराहे पर घूमते समय पुलिस ने धुन दिया। बताया जा रहा है कि नेता जी की पत्नी बीजेपी की पार्षद है।

विज्ञापन


अब पुलिस द्वारा की गई धुनाई का वीडियो जब शहर के सोशल मीडिया ग्रुपों में वायरल हुआ तो नगर निगम सागर के अध्यक्ष के साथ कुछ पार्षदों ने ऐसे पुलिस कर्मियों की सागर एसपी से शिकायत की है। सागर शहर के सूबेदार वार्ड से पार्षद पति कृष्ण कुमार पटेल के साथ बीते दिनों पुलिस कर्मियों ने लाठियां से पिटाई की थी, जिसका वीडियो सामने आया था। अब भारतीय जनता पार्टी के पार्षद और जनप्रतिनिधियों ने ऐसे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार से मुलाकात की है। साथ में एक शिकायत आवेदन भी दिया है।

बता दें कि बीते दिनों सागर में धार्मिक स्थल को लेकर हुए विवाद के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई थी। आधे शहर में धारा-163 लागू थी, जगह-जगह पर पुलिस तैनात थी और सड़क पर घूमने वाली लोगों को खदेड़ रही थी। इसी बीच कुछ पुलिसकर्मियों के द्वारा मोराजी के पास सूबेदार वार्ड से पार्षद रूबी पटेल के पति के के पटेल के साथ लाठियां से पिटाई की थी।
विज्ञापन


वीडियो सामने आने के बाद पटेल का कहना है कि उन्होंने पुलिस कर्मियों को बताया था कि वह पार्षद प्रतिनिधि हैं। संघ से जुड़े एक नेता आ रहे हैं, जिनको लेने के लिए स्टेशन जा रहे हैं। किसी ने नहीं सुनी और गाली-गलौज करते रहे लाठियां भी चलाए। जबकि तनावपूर्ण स्थिति में हम लोग सहयोग ही कर रहे थे। इसलिए ऐसे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो और माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें