फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: मकर संक्रांति पर हलवाई बने राजगढ़ सांसद और विधायक, छानी जलेबी; देखें वीडियो

Wed, 15 Jan 2025 08:29 AM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

मध्यप्रदेश के राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से लगातार 3 बार के सांसद रोडमल नागर और राजगढ़ विधानसभा सीट से दूसरी मर्तबा विधायक बने अमर सिंह यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने हाथों से हलवाई की भूमिका निभाते हुए जलेबी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि हाथों से बनाई हुई यह जलेबी वे कार्यकर्ताओं को खिलाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

बता दें मंगलवार को देश के अलग-अलग हिस्से में मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों की अलग-अलग मान्यताएं और परंपरा है। कुछ ऐसी ही परंपरा राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव के गृह नगर खुजनेर क्षेत्र में भी देखने को मिलती है, जिसमें मकर संक्रांति पर्व के दिन विधायक अमर सिंह यादव स्वयं अपने हाथों से जलेबी बनाते हैं और कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों को खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं देते हैं।

ऐसे में मंगलवार को उक्त पर्व के दौरान राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव अपन चयनित स्थान पर पहुंचे, जहां इस बार उनका साथ देने के लिए राजगढ़ सांसद रोडमल नागर भी पहुंच गए। दोनों ने मिलकर हलवाई की भूमिका निभाई और एक साथ जलेबी बनाकर खुद भी खाई और कार्यकर्ताओं को भी खिलाई,और मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव मकर संक्रांति पर्व पर हर साल यहां परंपरा निभाते हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें