कटनी में हार्ट अटैक का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को साईंबाबा की पूजा करने के दौरान हार्ट अटैक आया और मंदिर में ही उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम राकेश मेहानी था। मौत का लाइव वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में शख्स साईबाबा की पूजा करते नजर आ रहा है, इसी दौरान जब वह साईंबाबा के चरणों में सिर झुकाता है तो काफी देर तक झुका रह जाता है। जब युवक बहुत देर तक एक ही जगह से हिलता नहीं है तो कुछ लोग इसकी जानकारी मंदिर प्रबंधन को देते हैं, जिसके बाद पुजारी ने युवक के शरीर हिलाने की कोशिश की तो उसे मृत पाया, जिसके के बाद मंदिर में मौजूद अन्य लोगो के साथ राकेश को साई चरणों से उठाकर हॉस्पिटल रवाना किया गया जहां उसे डॉक्टर ने भी मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना का पूरा वीडियो मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।