फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palash Smriti Controversy: पहले भी टूट चुकी है पलाश मुछाल की सगाई, पहली डेट के बारे में जान लीजिए

पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना की 23 नवंबर को होने वाली शादी टल गई। इसकी वजह थी स्मृति के पिता का बीमार होना। अब उनकी तबियत ठीक हो चुकी है, लेकिन शादी की नई डेट का खुलासा दोनो ही परिवारों ने नहीं दिया है। स्मृति द्वारा सगाई, हल्दी, महिला संगीत के फोटो सोशल मीडिया से हटाने पर तरह-तरह की चर्चाएं चल पड़ी है। पलाश के बारे में यह भी पता चला है कि स्मृति से पहले पलाश एक मेडिकल स्टूडेट को डेट करते थे, हालांकि उस रिश्ते के बारे में स्मृति को पता था। पलाश वर्ष 2017 में बिरवा शाह को डेट कर रहे थे। पलाश ने घुटनों पर बैठकर बिरवा को प्रपोज किया था। दोनों की मुलाकात एक काॅमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। दोनों के परिवार के लोग भी शादी के लिए तैयार थे। इसके बाद बाद आगे बढ़ी और मुबंई में पलाश और बिरवा की सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन फिर अचानक दोनों में दूरिया बढ़ गई और सगाई टूट गई। फिलहाल बिरवा डाॅक्टर है और विदेश में है और अब वह पलाश के संपर्क में नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें