इंदौर से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है.. लोगों की रक्षा करने वाली रक्षक पुलिस ही भक्षक बन गई है.. जानकारी के मुताबिक एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ एक पुलिस कर्मी ने कथित यौन शोषण किया... जिसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया.. साथ ही पुलिसकर्मी को निलंबित भी कर दिया गया.. दरअसल इंदौर में 15 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस के एक प्रधान आरक्षक को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने ये पूरी जानकारी दी है..
पुलिस उपायुक्त आनंद कलादगी ने बताया कि कथित यौन उत्पीड़न को लेकर एक विद्यालय की छात्रा की शिकायत पर छत्रीपुरा थाने के प्रधान आरक्षक दीपक गिरवाल के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण यानि कि पॉक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है..
उन्होंने बताया,"प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार करने के बाद एक स्थानीय अदालत के सामने पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.. कलादगी ने बताया कि 15 वर्षीय छात्रा ने गिरवाल पर पीछा करते हुए छेड़खानी करने और हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठने का इशारा करने के आरोप लगाए हैं।