फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP की खास खबरें: 'मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर' पर संवाद में शामिल हुए सीएम, ग्वालियर में कृष्ण से अनोखा विवाह

अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 10 Nov 2022 06:45 PM IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को मुंबई में 'मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर' पर संवाद सत्र में सहभागिता की। इस अवसर पर औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह समेत कई उद्योगपति उपस्थित रहे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश तीव्र गति से बढ़ता हुआ राज्य है। इस साल करेंट प्राइजेज पर हमारी ग्रोथ रेट 19.67% है। मध्यप्रदेश का देश की जीडीपी में पहले योगदान 3.6 प्रतिशत था जो कि  अब बढ़कर 4.6 % हो गया है। बेरोजगारी की दर देश में सबसे कम मध्यप्रदेश में है। हमारे यहां बेरोजगारी दर 0.8% है। हमने बेरोजगारी दूर करने के लिए कई उपाय किये हैं।

ग्वालियर जिला पुलिस ने 60 हजार के इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को ग्वालियर पुलिस और डकैत गुड्डा गुर्जर के बीच भंवरपुरा के जंगल में मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया था। उसके पैर में गोली लगने की जानकारी भी सामने आई थी।  ग्वालियर के एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि पुलिस की टीम डकैत गुड्डा गुर्जर का लगातार पीछा कर रही थी। बुधवार को वह जैसे ही श्योपुर के रास्ते भंवरपुरा के जंगल में दाखिल हुआ पुलिस टीम से उसका सामना हो गया। दोनों तरफ से फायरिंग के दौरान एक गोली डकैत के पैर में लग गई। जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। इस बीच उसके साथी मौके से भाग निकले, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर: MP News: पुलिस से मुठभेड़ में डकैत के पैर में लगी गोली, 60 हजार रुपये का इनामी गुड्डा गुर्जर

दमोह जिले के पथरिया से विधायक रामबाई सिंह परिहार अपने दबंग अंदाज के चलते अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं देखकर सिविल सर्जन को कमियां बता रही हैं और फटकार लगा रही हैं। बताया जा रहा है कि  विधायक रामबाई अपने रिश्तेदार से मिलने जिला अस्पताल पहुंची थी। जहां अव्यवस्थाओं से परेशान मरीजों ने विधायक को अपनी आपबीती सुनाई। जिसे सुनकर विधायक ने साइकिल स्टैंड के ठेकेदार को फटकार लगाई और सुरक्षा गार्ड की मनमानी पर भी जमकर फटकारा। साथ ही सिविल सर्जन डॉ. राजेश नामदेव को व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए।
यहां पढ़ें पूरी खबर: Damoh: जिला अस्पताल पहुंची पथरिया विधायक, अव्यवस्था देख सिविल सर्जन को फटकारा, कहा- बेटा-बेटी में हो रहा फर्क

जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र के मानेगांव में  एक चार पहिया वाहन अचानक कैनाल में गिर गया। वाहन के कैनाल में गिर जाने के कारण वहां लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद अन्य लोगों की मदद से क्रेन को सूचना दी गई। जिसके बाद क्रेन की मदद से चार पहिया वाहन को कैनाल से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा बरगी रोड स्थित मानेगांव कैनाल के पास हुआ है। हादसा कैसे हुआ फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है। हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में दुर्लभ प्रजाति का सैंड बोआ सांप मिला, जिसे रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गया। सैंड बोआ सांप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपये है। सर्पमित्र सिद्धार्थ सहारे को दुर्लभ प्रजाति के सांप के रेस्क्यू का कॉल आया, जिसके बाद वह 25 किमी दूर एक खेत में सांप का रेस्क्यू करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद दो मुहें सांप को पकड़ा और तत्काल फॉरेस्ट अधिकारियों को  सूचना दी जिन्होंने सांप को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर: Sand Boa Snake: पांढुर्णा में मिला दो करोड़ कीमत का सांप, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गया,

उमरिया जिले की जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगवां खुर्द, सस्तरा एवं निपनिया इलाकों में भालुओं की आवाजाही से लोगों मे दहशत का माहौल है। बीते दिनों निपनिया सालेह टोला मे एक जंगली भालू सड़क किनारे महुए के पेड़ पर देखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनो से भालुओं का एक दल गांव के आसपास विचरण कर रहा है। इनकी संख्या 4-5 के करीब है। वन विभाग की टीम भालूओं को जंगल मे खदेड़ने का प्रयास कर रही है। 

ग्वालियर जिले के मोहना में एक पिता ने अपनी 26 वर्षीय बेटी की शादी भगवान कृष्ण से करवा दी। इस शादी की चर्चा दूर-दूर तक हो रही है। व्यवसायी शिशुपाल राठौर की बेटी सोनाली राठौर लाइलाज बीमारी से ग्रसित हैं। वह दूसरी बेटियों की तरह ही अपनी बेटी की भी शादी कराना चाहते थे, जिसके बाद उन्होंने बेटी की शादी भगवान कृष्ण से कराने का फैसला लिया और धूमधाम से सभी रस्मों को निभाते हुए बेटी की शादी की। रिश्तेदार बरात में नाचते गाते शामिल हुए। 
यहां पढ़ें पूरी खबर: MP में अनोखी शादी: इस शख्स ने भगवान कृष्ण से कराया बेटी का ब्याह, वजह जानकर नम हो जाएंगी आंखें

मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज जल्द ही बदलने वाला है। हवाओं का रुख उत्तरी होने से ऊपरी हिस्से में हुई बर्फबारी का असर यहां भी देखने को मिलेगा। अगले दो-तीन दिन में रात का तापमान लुढ़केगा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान उज्जैन संभाग के जिलों में काफी गिरे तथा शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिन में रात का पारा लुढ़केगा। नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है, इसके कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: MP Weather Today: हवाओं का रुख उत्तरी होते ही ठिठुरेगा प्रदेश, कई इलाकों में हो सकती है बूंदाबांदी  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें