फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: कंटेनर का नौ किमी पीछा कर 81 गौवंश मुक्त कराए, दो की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Jun 2025 09:47 PM IST
मंदसौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

पुलिस व हिन्दू संगठन कार्यकर्ताओं ने रविवार को बही पार्श्वनाथ फन्टे के निकट बालागुढ़ा मार्ग पर एक कंटेनर से 81 गौवंश मुक्त कराए। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें एक आरोपी को पुलिस वाहन से उतारकर मारपीट का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल है।

ये भी पढ़ें- अमर उजाला संवाद पहली बार मध्य प्रदेश में, 26 जून को भोपाल में जुटेंगी हस्तियां

जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पिपलिया पुलिस थाने के सामने एसआई सत्येन्द्र सैनी सहित पुलिस बल ने गौवंश से भरकर जा रहे एक कंटेनर (आरजे 11 जीसी 1516) को रोकना चाहा, लेकिन कंटेनर ड्राइवर ने कंटेनर रोका नहीं और भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया तो वह बही फन्टे होता हुआ भाग निकला। इसका हिन्दू संगठन कार्यकर्ताओं ने भी पीछा किया और बालागुढा मार्ग पर डूगलावदा फन्टे के निकट 9 किमी दूर जाकर पकड़ लिया। तलाशी ली तो कंटेनर में दो पार्ट में 81 गौवंश कू्ररतापूर्वक भरे होना पाए गए। इसमें दो की मौत हो चुकी थी। पूछताछ के दौरान पता चला कि कंटेनर में सवार पशु तस्कर गौवंश नसीराबाद से भरकर लाए थे और धुलिया (महाराष्ट्र) कटने के लिए ले जा रहे थे। मामले में पुलिस ने कंटेनर में सवार मुलतानपुरा निवासी मोहसिन पिता शेखु सुसाड़िया, शाकिर पिता मुश्ताक चिल्लू, अकबर पिता मुबारिक एवं नाहर सैयद मंदसौर निवासी राजा पिता शरीफ खां मेवाती को गिरफ्तार किया है। गौवंश को अलग-अलग गोशालाओं में भिजवाया। वहीं कंटेनर जब्त कर पशु तस्करों के खिलाफ क्रूरता अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया।

पुलिस वाहन से निकालकर पीटा, वीडियो वायरल
गौवंश तस्कर को पकड़ने के बाद एक गौ तस्कर को पुलिस वाहन में बिठा रखा था। इसी दौरान एक हिन्दू संगठन कार्यकर्ता ने उसे पुलिस वाहन से उतारा और मारपीट की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें