खंडवा जिले के छैगांव माखन थाना पुलिस ने दो युवकों को मंदिर में चोरी करने के आरोप में पकड़ा है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवकों ने ग्राम हैदरपुर के एक शिव मन्दिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए युवकों से चोरी गया मंदिर का सामान भी बरामद कर लिया है। जिला पुलिस के अनुसार दो दिन पूर्व ग्राम हैदरपुर के सरंपच जगदीश सिंह राजपूत द्वारा थाना छैगांवमाखन आकर रिपोर्ट लिखाई थी कि, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गांव के प्राचीन शिव मन्दिर से घंटियां और अन्य सामान चुराकर ले जाया गया है। इसके बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रकरण क्रमांक 313/24 दर्ज कर, बीएनएस की धारा 281 एवं 125a में इसको लेकर तुरंत खोजबीन शुरू की गई थी।
वहीं इस मामले में पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के बाद श्याम पिता अर्जुनसिंह मौर्य उम्र 21 साल एवं अंतिम पिता मंगलेश डोंगरे उम्र 31 साल निवासी ग्राम टाकलीमोरी से सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ही आरोपियों ने मंदिर में चोरी करने का जुर्म करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया मंदिर का सामान जिसमें 1 तांबे का घड़ा सहित 2 घण्टियां भी थीं, उसे जब्त किया गया। वहीं पकड़े गए दोनों आरोपियों को खंडवा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के हत्थे चढ़े प्राचीन शिव मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी- फोटो : credit
पुलिस के हत्थे चढ़े प्राचीन शिव मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी- फोटो : credit