फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: नावघाट खेड़ी में नर्मदा का जल स्तर बढ़ने पर अलर्ट जारी, ओंकारेश्वर डैम से लगातार छोड़ा जा रहा पानी

Thu, 08 Aug 2024 09:13 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

नवघाट खेड़ी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने स्थानीय नाविकों को भी समझाइश दी कि वे किसी भी श्रद्धालु या पर्यटक को जल स्तर बढ़ने तक नर्मदा नदी में नौका विहार के लिए न ले जाएं। जिला प्रशासन ने एहतियातन तौर पर एक दिन पहले ही तटीय क्षेत्रों के दुकानदारों को हटवा दिया था।
विज्ञापन
ओंकारेश्वर डैम के खोले गए गेट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओंकारेश्वर डैम के जलाशय का जल स्तर बढ़ने के चलते बुधवार शाम 9 गेट करीब आधा मीटर तक खोले गए। इन गेटों से होकर 4 हजार क्युमेक्स जल नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा है। इंदिरासागर डैम से और अधिक पानी छोड़े जाने की स्थिति बनने पर इन गेटों की ऊंचाई और भी बढ़ाई जा सकती है। इसको देखते हुए बड़वाह ब्लॉक से जुड़े तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से, देर शाम बड़वाह एसडीओपी अर्चना रावत और टीआई बलराम राठौर ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र का दौरा किया। टीम ने नवघाट खेड़ी क्षेत्र के नर्मदा तट पर पहुंचकर निचले क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने नर्मदा नदी में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं को बाहर निकालकर उन्हें समझाइश दी और एनडीआरएफ टीम को निर्देश दिया कि वे किसी को भी किनारे से गहरे पानी में जाने न दें। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बचाव और सुरक्षा उपकरण को तैयार रखने की हिदायत दी गई।

नर्मदा तट पर आ रहे श्रद्धालु  
नवघाट खेड़ी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने स्थानीय नाविकों को भी समझाइश दी कि वे किसी भी श्रद्धालु या पर्यटक को जल स्तर बढ़ने तक नर्मदा नदी में नौका विहार के लिए न ले जाएं। जिला प्रशासन ने एहतियातन तौर पर एक दिन पहले ही तटीय क्षेत्रों के दुकानदारों को हटवा दिया था। हालांकि, पानी छोड़े जाने से जल स्तर लगातार बढ़ रहा है और नावघाट खेड़ी के नर्मदा तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान, पूजन, दर्शन के लिए आ रहे हैं। इसके चलते प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से देर शाम तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निचले क्षेत्र से लोगों को हटवाया
बड़वाह एसडीओपी अर्चना रावत ने बताया कि ओंकारेश्वर डैम से पानी छोड़े जाने के बाद शाम 4 बजे से वाटर लेवल बढ़ रहा है। पिछले दो दिनों से निचले क्षेत्र में रहने वालों को अनाउंसमेंट के जरिए हटा दिया गया था और घाट पर लगीं दुकानों को भी हटा दिया गया था। क्षेत्र में पुलिस फोर्स, एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय तैराक तैनात हैं। अभी तक डैम के 9 गेट खोले गए हैं।
विज्ञापन

  
 

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें