जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कटनी स्थित पीरबाबा दरगाह में होने वाला वार्षिक उर्स कार्यक्रम आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। पीरबाबा ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि आतंकी हमले में 26 से अधिक निर्दोष नागरिकों की मौत हुई है, जिससे पूरे देश में शोक और आक्रोश का माहौल है।
उर्स आयोजन समिति और ट्रस्ट कमेटी ने इस अमानवीय आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। पीरबाबा दरगाह में बड़ी संख्या में एकत्रित हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शांति की प्रार्थना की।
ये भी पढ़ें: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- आतंकवाद का धर्म होता है, पहलगाम हमले ने साबित किया, यह भी कहा
उर्स समिति के सदस्य अनवर खान ने कहा कि आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय है। हमने मिलकर निर्णय लिया है कि कौमी एकता की मिसाल पेश करते हुए पीरबाबा उर्स के सभी कार्यक्रमों को फिलहाल स्थगित किया जाए। समिति के सदस्यों ने दरगाह में विशेष दुआ करते हुए बाबा हज़रत से सभी शहीदों की आत्मा की शांति की दुआ की। साथ ही सरकार से मांग की कि आतंकियों को कठोर जवाब दिया जाए, जिससे भविष्य में कोई इस तरह की घटना करने का साहस न कर सके।
ये भी पढ़ें: मुझे सुनीता के साथ जीना है...अपनी समलैंगिक महिला साथी को लेने हरियाणा से आई मोना, जानें क्या है मामला
गौरतलब है कि पीरबाबा दरगाह पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले उर्स में लाखों श्रद्धालु एकत्रित होते हैं। लेकिन इस वर्ष देशभर में छाए शोक के वातावरण को देखते हुए, ट्रस्ट कमेटी और आयोजन समिति ने श्रद्धांजलि स्वरूप सभी कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया है।
ये वीडियो भी देखें...