फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ऑपरेशन सिंदूर पर भाजपा नेता बोले- विश्व शांति के लिए जरूरी कदम, पूरा देश सेना और पीएम मोदी के साथ

Wed, 07 May 2025 09:19 AM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत पाकिस्तान में 4 और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में 5 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इस ऑपरेशन में बड़ी संख्या में आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। सेना की इस जवाबी कार्रवाई से देशभर में उत्साह की लहर दौड़ गई है। आमजन से लेकर युवा तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना की सराहना करते नजर आ रहे हैं।

बीजेपी नेता अर्पित पोद्दार ने इस ऑपरेशन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, भारत की महिलाओं का मांग का सिंदूर, भारत के सिर का ताज है। मोदी जी पहले ही कह चुके हैं कि हम किसी को छेड़ते नहीं, लेकिन अगर कोई हमें छेड़ता है तो हम उसे छोड़ते नहीं। ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ एक निर्णायक कार्रवाई है जो विश्व शांति की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। पूरा देश भारतीय सेना के साथ तन-मन-धन से खड़ा है।

ये भी पढ़ें: प्रेमी को खुश करने छात्रा ने भेजा था खुद का न्यूड वीडियो; पुलिस ने उसे भी बनाया आरोपी

युवा बोले-पाकिस्तान को जवाब देना जरूरी था
खेल मैदान जा रहे युवाओं ने भी सेना की कार्रवाई को आवश्यक और उचित ठहराया। उनका कहना था कि पाकिस्तान को जवाब देना जरूरी था, नहीं तो उसके हौसले और बढ़ जाते। युवाओं ने भारत माता की जय के जयकारों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना के साहस की सराहना की।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, 40 जिलों में अलर्ट,10 तक एक्टिव रहेगा सिस्टम

मॉक ड्रिल से पहले बढ़ा आत्मविश्वास
गौरतलब है कि आज बुधवार को मध्यप्रदेश के कटनी सहित 5 जिलों में नागरिक सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई है। उससे ठीक पहले भारतीय सेना की इस सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई ने नागरिकों में आत्मविश्वास और सुरक्षा का भाव पैदा किया है। लोग यह महसूस कर रहे हैं कि देश पूरी तरह से सुरक्षित हाथों में है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें