फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: रेत के टीले ने छीनी मासूम की सांसें, नदी किनारे खेलते समय हुआ हादसा; पांच साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

Thu, 29 Jan 2026 08:04 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहिघटा में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जहां रेत के टीले में दबने से पांच साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक 5 वर्षीय मासूम निशा पिता मिथुन केवट अपने घर के पास उमरार नदी के किनारे अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेल-खेल में बच्चे नदी किनारे बने रेत के बड़े टीले के पास पहुंच गए। इसी दौरान अचानक रेत का टीला भरभराकर ढह गया और निशा केवट उसके नीचे दब गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और रेत हटाकर बच्ची को बाहर निकाला। परिजन गंभीर हालत में बच्ची को तत्काल बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में हर आंख नम नजर आ रही है।

पढे़ं: शहडोल में पुलिस प्रशासन का बड़ा फेरबदल, चार थाना प्रभारियों के तबादले; आदेश जारी

घटना की सूचना मिलने पर बरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा रेत के असुरक्षित टीले के ढहने से होना सामने आया है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर नदी किनारे अवैध या असुरक्षित रूप से जमा रेत के ढेरों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक स्थानों पर उचित कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी और मासूम की जान न जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें