फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: लापरवाह ई-रिक्शा चालकों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 60 से अधिक वाहनों की जांच कर ठोका जुर्माना

Thu, 20 Mar 2025 09:48 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

मध्यप्रदेश की कटनी ट्रैफिक पुलिस ने सड़कों में धमाचौकड़ी मचाने वाले ई-रिक्शा चालकों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें नियमों का पाठ पढ़ाया है। इस दौरान पुलिस ने दस्तावेजों में कमी बरतने वाले लापरवाह चालकों के खिलाफ चलानी कार्रवाई करते हुए 25 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला है।

दरअसल, ट्रैफिक पुलिस ने कोतवाली थाने के समाने से गुजरने वाले एक सैकड़ा से अधिक ई-रिक्शा चालकों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की है। जहां नियमों को तोड़ने वाले ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी है। ट्रैफिक टीआई राहुल पांडेय ने बताया कि शहर की बिगड़ती व्यवस्थाओं को लेकर लगातार लोगों की शिकायतें मिल रही थी। आज मैं खुद अपने 14 ट्रैफिक सहकर्मियों के साथ मिलकर सीएसपी कार्यालय के पास खड़े होकर ई-रिक्शा चालकों की जांच शुरू कराई है। जहां मनमाने तरीके से वाहन चला रहे कई लोगों को रोका, जिसमें कुछ नाबालिग बच्चे भी ई-रिक्शा चलाते मिले। 

यह भी पढ़ें: उज्जैन में महाकाल लोक नया थाना, बागेश्वरधाम में खुलेगी चौकी, भोपाल के कजलीखेड़ा सहित आठ नए थाने मंजूर

कईयों के पास तो आवश्यक दस्तावेज भी मौजूद नहीं मिले। हमने पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देश पर यह जांच अभियान शुरू किया गया। इसमें अब तक 60 से अधिक गाड़ियों को रोकते हुए चलानी कार्रवाई करते हुए करीब 25 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला है।

यह भी पढ़ें: जिले की सीमा पर फिर एक हाथी ने दी दस्तक, वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट मोड पर

हालांकि, हमारा मक़सद चालान काटना नहीं बल्कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करना है। शुरुआती तौर में ई रिक्शा चालकों के रोका गया। क्योंकि ये शाम के वक्त बैटरी बचाने के चक्कर में बिना लाइट जलाएं ही गाड़ी चलाते हैं, जिससे कई बार बड़ी दुर्घटना हो जाती है। हमने उन्हें समझाइश देते हुए रवाना किया है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें