फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: अवैध रुपयों की मांग पूरी नहीं होने पर की थी हत्या, नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

Mon, 28 Oct 2024 10:07 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सिविल लाइन थाना क्षेत्रांतर्गत मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-छह के बाहर चाय नाश्ता करने आये रेल यात्री युवक पर चाकू से हमला कर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी सरगर्मी के साथ तलाश जारी है। आरोपियों ने अवैध रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर यात्री मामा की भांजे के सामने हत्या कर दी थी। गिरफ्तार आरोपियों में एक 17 वर्षीय किशोर है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी नेहरू खंडाते से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रभान रैदास उम्र 28 वर्ष निवासी बांदा उत्तर प्रदेश का निवासी है। वह गुजरात में एक साड़ी फैक्टरी में कार्य करता है। वह अपने 17 वर्षीय भांजे वासु आर्या के साथ 26 अक्तूबर की दोपहर लगभग 2 बजे सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर जबलपुर पहुंचे थे। दोनों दीपावली पर्व पर अपने घर जा रहे थे। जबलपुर पहुंचने के बाद प्लेटफार्म नंबर-छह के बाहर निकलकर दोनों ने नाश्ता किया और पास ही ऑटो स्टेण्ड के पास खड़े हो गये।

जहां पहले से 4 लड़के एक मोटर साइकिल लिये खड़े थे। चारों लड़के उनके पास पहुंचे और पैसों की मांग करने लगे। रुपये देने से मना करने पर चारों ने धक्का मुक्की शुरु कर दी। चंद्रभान रैदास ने विरोध किया तो चोरों ने मारपीट शुरु कर दी। मारपीट के दौरान वासु नीचे गिर गया। इसके बाद एक आरोपी ने चाकू निकाला और चंद्रभान के सीने में घोंप दिया। जिसके बासू ऑटो से चंद्रभान को जिला अस्पताल लेकर गया, जहां से उसे मेडिकल रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने चंद्रभान को मृत घोषित कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों तक पहुंची पुलिस
वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे करीब पचास से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर पुलिस ने संदेही राहुल सोनकर उम्र 30 वर्ष एवं विवेक उर्फ विक्की लोधी उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी ओमती तथा एक 17 वर्षीय विधि विवादित बालक को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी आरोपी मूसा उर्फ धनराज के साथ मिलकर उक्त वारदात करना कबूल किया। वारदात के बाद से ही मूसा उर्फ धनराज फरार है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें