फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: दो पहिया वाहन चोर गिरोह पुलिस गिरफ्त में, दो नाबालिग सहित 9 गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Updated Tue, 24 Jun 2025 04:48 PM IST

पुलिस ने दो अलग-अलग वाहन चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी के कुल 16 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 12 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोह. आदिल (23), निवासी नेता कॉलोनी, थाना अधारताल, चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ पनागर थाना क्षेत्र में घूम रहा है। पनागर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और उससे वाहन क्रमांक एमपी 20 एमवी 2768 के दस्तावेज मांगे। पूछताछ में आदिल ने वाहन चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि उसने अपने साथी मोह. मेहराज के साथ मिलकर गोरखपुर से एक स्कूटर (एमपी 20 एसजे 8240) और माढ़ोताल से एक सफेद-चॉकलेटी रंग की स्कूटर (एमपी 20 जेडएस 8793) चुराकर सद्दाम उस्मानी (निवासी कटरा मस्जिद, अधारताल) को पाँच-पाँच हजार रुपये में बेच दिया था।

ये भी पढ़ें- CM मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा 'संवाद'; मध्य प्रदेश के विकास के रोडमैप पर करेंगे चर्चा

इसके अलावा, उसने सुदामा बर्मन के साथ मिलकर भेड़ाघाट से एक एचएफ डीलक्स बाइक (एमपी 22 एमएफ 7403) और गोरा बाजार से एक स्कूटर (एमपी 20 जेडएच 7964) चुराकर ओम बेन (निवासी कैलाशधाम) को भी पाँच-पाँच हजार रुपये में बेचा। आदिल ने यह भी स्वीकार किया कि उसने एक 16 वर्षीय किशोर के साथ माढ़ोताल से एक सफेद रंग की एक्सिस स्कूटर (एमपी 20 जेडएच 3453) और ग्वारीघाट से एक ग्रे रंग की स्कूटर (एमपी 20 जेडसी 9866) चोरी की थी, जिन्हें साहिद खान (निवासी कटगी) को बेचा गया।

ये भी पढ़ें- 'अमर उजाला संवाद' में हिस्सा लेंगे रवि किशन; राजनीति और सिनेमा से जुड़े मुद्दों पर करेंगे बात

शहपुरा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान रविंद्र उर्फ सागर गोटिया (18), निवासी पाठक जी का बाड़ा, शहपुरा को एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि उक्त मोटरसाइकिल (क्रमांक एमपी 20 एनएम 3529) को उसने अपने 16 वर्षीय साथी के साथ मिलकर एचपीएसीएल डिपो के पास से चुराया था। आरोपी ने यह भी कबूला कि उन्होंने बीते एक वर्ष में मेडिकल कॉलेज और धन्वंतरि नगर चौक के आसपास से दो और मोटरसाइकिल एवं तीन एक्टिवा स्कूटर चोरी किए थे, जिन्हें विराट कॉलोनी स्थित एक खंडहरनुमा मकान में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सभी चोरी के वाहन बरामद कर लिए हैं। पुलिस द्वारा दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें