फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: ऑर्गन डोनेट के लिए साल में तीसरी बार बना ग्रीन कॉरिडोर, अहमदाबाद-भोपाल भेजे गए हार्ट-लीवर

Thu, 07 Aug 2025 08:13 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

गैस सिलेंडर डिलीवरी बॉय ने मृत्यु के बाद तीन व्यक्तियों को नया जीवन प्रदान किया। ब्रेन डेड होने के बाद उसका ऑपरेशन कर उसके हार्ट अहमदाबाद तथा लीवर को भोपाल भेजा गया। इसके अलावा उसकी किडनी जबलपुर में मरीज को ट्रांसप्लांट की जा रही है। बॉडी ऑर्गन डोनेट के लिए इस साल जबलपुर में तीसरी बार ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।

गैस डिलीवरी का कार्य करने वाले सत्येंद्र यादव (31) का गढ़ा थानान्तर्गत सूपाताल क्षेत्र में सोमवार शाम लगभग 5 बजे एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए शासकीय मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। युवक का ब्रेन डेड होने के कारण डॉक्टरों ने अंग दान के लिए उसके परिजनों की काउंसलिंग की थी। काउंसलिंग के बाद पत्नी मीनाक्षी, पिता तथा भाई ने अंगदान के लिए सहमति व्यक्त की।

ये भी पढ़ें- गोली मारकर चचेरे भाई की हत्या करने वाले को उम्रकैद, प्रॉपर्टी विवाद पर हुई थी वारदात

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना ने बताया कि युवक के हार्ट के अहमदाबाद तथा लीवर को भोपाल भेजा गया है। उसकी एक किडनी को जबलपुर में ट्रांसप्लांट किया जाएगा। युवक का ऑपरेशन मेदांता दिल्ली तथा भोपाल के सिद्धांत हॉस्पिटल से आई विशेष डॉक्टरों की टीम द्वारा किया गया।

सीएसपी गढ़ा आशीष जैन ने बताया कि पुलिस व प्रशासन के डोनेट ऑर्गन मेडिकल कॉलेज से डुमना विमानतल तक भेजने के लिए 21 किलोमीटर लम्बा ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। अस्पताल से पहली एम्बुलेंस दोपहर 3.52 मिनट पर डुमना विमानतल के लिए रवाना हुई। इसके 15 मिनट बाद दूसरी एम्बुलेंस लीवन लेकर डुमना विमानतल के लिए रवाना हुई। डुमना विमानतल से विशेष विमान द्वारा हार्ट को अहमदाबाद तथा लीवर को भोपाल रवाना किया गया।

ये भी पढ़ें- सेना को भी नहीं छोड़ा! सूर्या मैराथन के नाम पर 54 लाख की ठगी, निजी कंपनी ने तोड़ा भरोसा

इस साल ऑर्गन डोनेट के लिए तीसरी बार ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। पुजारी बलीराम (61) का हार्ट भोपाल तथा लीवन भोपाल पहुंचने के लिए 23 फरवरी को ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था। इसके बाद राज मिस्त्री पूरन लाल चौधरी की किडनी इंदौर पहुंचने के लिए 8 मार्च को ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें