केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने जी राम जी बिल को लेकर कहा कि इसमें किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। यह विधेयक संसद में पूर्ण बहुमत के साथ पारित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के हित में एक ऐतिहासिक योजना तैयार की गई है।
सिंधिया ने बताया कि इस योजना के तहत पहले जहां 100 दिनों के रोजगार की व्यवस्था थी, अब उसे बढ़ाकर 125 दिनों का रोजगार सुनिश्चित किया गया है। इसका उद्देश्य यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर व्यक्ति को काम मिले। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि रोजगार के अवसर कम नहीं होंगे, बल्कि और बढ़ेंगे।
केंद्रीय मंत्री के अनुसार यह योजना आमजन, देश की जनता और खासकर युवाओं के हित में है और इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।