फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: ग्वालियर में चलती कार के ऊपर गिरा पेड़, तीन लोग घायल, हजीरा इलाके में मकान भी गिरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Updated Thu, 19 Jun 2025 05:30 PM IST

ग्वालियर में प्री मानसून ने ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है। प्री मानसून में ही हादसे हो रहे हैं। हजीरा इलाके में जर्जर हालत में बना एक मकान गिर गया तो शहर के अचलेश्वर चौराहे पर चलती कार पर भर भरा कर पेड़ गिर गया। सिर्फ इतना ही नहीं पेड़ की चपेट में एक बाइक सवार भी आ गया। कार और बाइक सवार दोनों ही घायल हो गए हैं और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- इंदौर में मौसम ने बदला रुख, बारिश से मिली राहत और उमस का असर खत्म

घायल कार चालक का नाम अनीश सक्सेना है और वह बैंक कर्मचारी है। अनीश किसी काम से निकले हुए थे उसी समय कार के ऊपर पेड़ गिर गया, जबकि दूसरा घायल अभिषेक श्रीवास्तव एक निजी अस्पताल में काम करता है। वह भी बाइक से किसी काम के लिए जा रहा था और पेड़ की चपेट में आ गया। हैरानी की बात तो ये है कि पेड़ गिरने के बाद एक घंटे तक भी नगर निगम का कोई भी अधिकारी वहां नजर नहीं आया।

ये भी पढ़ें- अब हाथियों के पास भी होगा आधार जैसा अपना पहचान पत्र, फोटो-DNA के अलावा होगी ये जानकारी

लोगों में नाराजगी थी और उनका कहना था कि मानसून में पुराने और बड़े पेड़ों की कटाई छटाई होनी चाहिए थी, जो कि नहीं कराई गई। घटनास्थल पर पहुंचे विधायक सतीश सिकरवार ने नगर निगम और अन्य अधिकारियों को सूचना की तब कहीं जाकर पेड़ को काटा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें