फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उपलब्धियां गिनाने गए ऊर्जा मंत्री को जनता ने सुनाई खरी-खोटी, बोले- सफाई तक नहीं होती विकास कैसे होगा

Wed, 08 Feb 2023 01:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने अनोखे अंदाज के चलते अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इस बार ऊर्जा मंत्री का दांव उल्टा पड़ गया और जनता ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी। दरअसल ऊर्जा मंत्री बीजेपी की विकास यात्रा के तहत ग्वालियर शहर का विकास देखने निकले थे, इसी दौरान वह एक गली से गुजरे जहां सफाई व्यवस्था को लेकर जनता भड़क गई। जनता ने नाराजगी जताते हुए कह दिया कि यहां सफाई तक नहीं होती है विकास कैसे होगा...? विकास गिनाने गए ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर को जनता ने खरी-खोटी सुनाई और कहा क्या विकास गिनाने के लिए आ गए हैं, लेकिन यहां पर कई दिनों से सफाई नहीं हो रही है। कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई भी सुनने वाला नहीं है। उसके बाद ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर ने जनता को आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए।

हाल ही में संत रविदास जयंती पर बीजेपी ने विकास यात्रा की शुरुआत की है, और इसका उद्घाटन करने के लिए भिंड में खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान आए हुए थे। तो वहीं, ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विकास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। उसके बाद ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर अपनी ग्वालियर विधानसभा में विकास यात्रा निकाल रहे हैं और विकास यात्रा के जरिए वह हर गली और मोहल्ले में जाकर अपने किए गए विकास को गिना रहे हैं, लेकिन ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर की विकास यात्रा उन पर ही भारी दिखने लगी हैं। यही कारण है कि लोग अब विकास यात्रा के दौरान उन्हें समस्याएं बताने लगे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें