फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी ने तेज रफ्तार कार से 6 से ज्यादा लोगों को कुचला, तीन की हालत गंभीर

Fri, 08 Aug 2025 01:01 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

ग्वालियर में गुरुवार रात हिट एंड रन का मामला सामने आया। एक तेज रफ्तार क्रेटा कार पहले डिवाइडर से टकराई, फिर आगे चल रही बाइक और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान धर्मवीर सिंह और थाना पुलिस का दल मौके पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर स्थित मिश्रा पेट्रोल पंप के पास हुई। पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि अचानक जोरदार आवाज हुई। देखा तो क्रेटा कार ने पेट्रोल पंप के कोने पर खड़ी ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद कार चालक ने एक बाइक सवार को भी टक्कर मारी, जिससे वह भी गंभीर घायल हो गया। टक्कर के बाद कार डिवाइडर से टकराई और पलट गई।

पढे़ं: अवैध संबंध को लेकर पत्नी ने कर दी पति के प्रेमिका की पिटाई, हड़कंप; पुलिस पहुंची वहां मौजूद लोगों ने कार को सीधा किया और घायलों को अस्पताल भेजा, साथ ही 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार चालक नशे में था। हैरानी की बात यह रही कि दुर्घटना में शामिल कार पर 'पुलिस' लिखा हुआ था। फिलहाल सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें