फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबर: राजस्थान के बाद अब एमपी के गुना में बोरिंग के खुले गड्ढे में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Sat, 28 Dec 2024 09:13 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

Guna News: मध्यप्रदेश के गुना जिले में शनिवार की देर शाम को एक मासूम बच्चे के बोरवेल के खुले हुए गड्ढे में गिरने का मामला सामने आया है, जिसकी सूचना के पश्चात ही बचाव दल मौके पर है।
विज्ञापन
एमपी के गुना में बोरिंग के खुले गड्ढे में गिरा मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना जिले के राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पिपल्या गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सुमित, पुत्र दशरथ मीना, नामक नाबालिग बच्चा बोरिंग के एक खुले गड्ढे में गिर गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


बच्चा पिछले 3 घंटे से गड्ढे में फंसा हुआ है। उसकी स्थिति को देखते हुए नली के सहारे उसे ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल से एनडीआरएफ (NDRF) की टीम गुना के लिए रवाना हो चुकी है।

इस घटना को लेकर क्षेत्रीय नेता जयवर्धन सिंह भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण मिलकर बच्चे को सुरक्षित निकालने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इस घटना ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है।जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे घटनास्थल पर भीड़ न लगाएं और रेस्क्यू कार्य में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें