फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: गुना में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चार लोगों की मौके पर मौत

Thu, 01 May 2025 04:18 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

गुना जिले में बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात भीषण कार हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। हादसा ख़ूनी हाइवे के नाम से कुख्यात नेशनल हाइवे क्रमांक 46 पर म्याना थाना क्षेत्र के भदौरा इलाके में हुआ है। यह क्षेत्र हाईरिस्क एक्सीडेंटल ज़ोन बन चुका है, जहां लगभग आए दिन हादसे होते रहते हैं।

जानकारी सामने आई है कि शिवपुरी जिले के ग्राम रिजौदा थाना कोलारस निवासी सात लोग गुना जिले के ग्राम मावन में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे और रात दो बजकर 30 मिनट पर वापस लौट रहे थे। तभी उनकी कार क्रमांक एमपी 06 सीए 0419 अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे पर लगे डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में गोविंद रघुवंशी (28), सोनू रघुवंशी (35), वीरू कुशवाह (24) और हितेश बैरागी (24) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुदीप रघुवंशी (27), सुमित रघुवंशी (24) और रवि रघुवंशी (22) घायल हुए हैं। कार को सुमित रघुवंशी चला रहा था।

ये भी पढ़ें- बेटे की ख्वाहिश ने छीन ली मां की सांसें, जानें कैसे एक हादसा बना सरोजबाई का आखिरी सफर

हादसे में घायलों को देर ही गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रवाना किया गया है। बता दें कि जिस जगह हादसा हुआ है वह दुर्घटनाओं के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है। भदौरा-म्याना क्षेत्र में आए दिन हादस होते हैं लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- 'बचपना कब तक झेलेंगे', रॉबर्ट वाड्रा के लिए बोले पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह, राहुल गांधी को कही ये बात

परिजनों के मुताबिक उन्हें 6 बजे के लगभग ये जानकारी लगी है। उन्होंने बताया कि ये एक विवाह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे, जहां से ये लोग वापस लौट रहे थे। उसी दौरान हुए हादसे में जीप पलट गई और इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। म्याना थाना प्रभारी गोपाल चौबे के मुताबिक प्रथमदृष्टया ये प्रतीत हुआ है कि डिवाइडर से टकराने के बाद इन लोगों की कार ने पलटी खाई है। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें