फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: दिग्विजय सिंह का भाजपा पर हमला, कहा- गलत नीतियों और सहकारी आंदोलन तबाह से खड़ा हुआ खाद संकट

Sun, 27 Oct 2024 10:22 AM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

दिग्विजय ने आरोप लगाया कि 25 प्रतिशत व्यापारियों को बेचने के लिए उपलब्ध कराई जा रही खाद पर निर्माता कंपनियां अपने अन्य उत्पाद बेचने का दबाव बना रही हैं। इसी कारण किसानों को 1900 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने प्रदेश में गहराए खाद संकट के लिए भाजपा की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। दिग्विजय के मुताबिक भाजपा ने सहकारी आंदोलन को तबाह कर दिया है, जिसके कारण खाद का संकट उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने प्रदेशभर में डीएपी की कालाबाजारी और राजनीतिकरण का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह शनिवार को गुना जिले में डीएपी संकट का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने एक पत्रकार वार्ता में खाद संकट के कारणों पर अपनी बात रखी। दिग्विजय के अनुसार, 2003 तक उनकी सरकार के दौरान कभी किसानों को लाठियों के बीच खाद नहीं लेना पड़ा, क्योंकि सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को दो महीने पहले ही खाद उपलब्ध करा दी जाती थी। वर्तमान वितरण व्यवस्था गलत है और खाद वितरण के दौरान कालाबाजारी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। डीएपी संकट के लिए प्रदेश सरकार द्वारा यूक्रेन-रूस युद्ध संकट को कारण बताने पर दिग्विजय ने चुटकी ली और कहा कि भाजपा का काम ही बहाने बनाना है। दिग्विजय ने खाद संकट के समाधान के रूप में प्रदेश सरकार से मांग की कि सोसायटी के माध्यम से ही खाद उपलब्ध कराया जाए। जिन किसानों पर कोई बकाया नहीं है, उनकी राशि का भुगतान बैंक खातों के माध्यम से ही करने की व्यवस्था कराई जाए।

दिग्विजय ने आरोप लगाया कि 25 प्रतिशत व्यापारियों को बेचने के लिए उपलब्ध कराई जा रही खाद पर निर्माता कंपनियां अपने अन्य उत्पाद बेचने का दबाव बना रही हैं। इसी कारण 1350 रुपए में मिलने वाले डीएपी के कट्टे के साथ किसानों को 1900 रुपए तक का सामान लेने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इस दबाव में सरकार की भूमिका भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें