मध्यप्रदेश में गुना जिले के सिरसी इलाके के मारकी मऊ स्थित बाजार में शनिवार शाम को पटाखों की दुकानों में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 30 फटाखा दुकानें और छह बाइक जल गई हैं। दो फायर दमकल की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। दिवाली पर्व पर मारकी मऊ स्थित बाजार में पटाखा दुकानें लगी हुई हैं।
बता दें कि शनिवार देर शाम अचानक से एक दुकान में आग लगी और पटाखे फूटने लगे। पटाखों की चिंगारी से आग एक के बाद एक 30 दुकानों तक आग पहुंच गई। आग लगने से खरीदारी करने आए ग्राहक और फटाखा दुकानदार दहशत में आ गए और यहां अफरा-तफरी मच गई।
दुकानों के जलने के साथ ही बाहर खड़ी छह बाइक भी आग की चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही सिरसी पुलिस मौके पर पहुंची। दो फायर ब्रिगेड भी कुछ देर बाद यहां पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हुई। पटाखों के कारण आग पर काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी।